Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका के मंदिरों और संस्थाओं ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्सव मनाया

January 22, 2024

अमेरिका के मंदिरों और संस्थाओं ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्सव मनाया

वहीं समुदाय के कई सदस्य इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर इकट्ठा हुए। उन्होंने आने-जाने वाले लोगों को लड्डू बांटे। साथ ही टाइम्स स्क्वायर की स्क्रीन पर अयोध्या के राम मंदिर की तस्वीरें और दृश्य भी प्रर्दिशत किये गये।

वाशिंगटन में वर्जीनिया के फेयरफैक्स काउंटी में स्थित एसवी लोटस टेम्पल में सिख, मुस्लिम और पाकिस्तानी अमेरिकी समुदाय के लोग भी इस समारोह में शामिल हुए। उनका कहना है कि यह पूरे समुदाय के लिए खुशी मनाने का क्षण है और यह एक सपने के सच होने जैसा है।

‘सिख ऑफ अमेरिका’ संगठन के सदस्य जस्सी सिंह ने कहा, ”यह एक बहुत ही खुशी का मौका है।सिंह ने कहा, ”सिख समुदाय और ‘सिख ऑफ अमेरिका’ की ओर से मैं भारत में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के इस खुशी के अवसर पर अपने हिंदू भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं देता हूं।

हम सभी समुदाय सिख, हिंदू, मुस्लिम और ईसाई यहां इस खुशी के मौके पर जश्न मना रहे हैं।”मुस्लिम ऑफ अमेरिका’ संगठन के सदस्य और पाकिस्तानी अमेरिकी साजिद तरार भी वर्जीनिया के एसवी लोटस टेम्पल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

उन्होंने कहा, ”मैं यहां शांति और सद्भाव का संदेश लेकर आया हूं। हम वर्षों से उपमहाद्वीप में एक साथ रह रहे हैं लेकिन आज हमारे बीच बहुत सारे मतभेद पैदा हो गये हैं। मुझे लगता है कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है।उन्होंने मंदिर के उद्घाटन के लिए हिंदू समुदाय को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें