Site icon Dainik Savera Times

अमरीका: 9/11 हमले के मुख्य साजिशकर्ता के खिलाफ मुकद्दमा अब भी दूर की कौड़ी

न्यूयॉर्क : अमरीका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमलों के कथित मुख्य साजिशकर्ता खालिद शेख मोहम्मद को ग्वांतानामो बे में हिरासत में लिए 20 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन उसके खिलाफ मुकद्दमा अब तक शुरू नहीं हो सका है। एक न्यायाधीश ने मोहम्मद के खिलाफ सैन्य न्यायाधिकरण में मुकद्दमा शुरू करने के लिए हाल में 2028 की तारीख तय की है लेकिन कुछ वकीलों का कहना है कि यह मुकद्दमा शायद कभी शुरू ही न हो… न 2028 में और न ही किसी अन्य वर्ष में। उनका कहना है कि पाकिस्तान में 2003 में पकड़े जाने के बाद मोहम्मद को प्रताड़ित किए जाने से जो कानूनी पेचीदगियां पैदा हुईं, वे इतनी उलझ चुकी हैं कि उनका समाधान संभव नहीं दिखता।

न्यूयॉर्क शहर की एक दीवानी अदालत में उसके खिलाफ मुकद्दमा चलाने की एक अल्पकालिक कोशिश भी सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण विरोध के बाद वर्षों पहले छोड़ दी गई थी। मोहम्मद को मृत्युदंड से बचाकर आजीवन कारावास की सजा देने के लिए 2024 में एक समझौता किया गया था लेकिन घोषणा के कुछ ही समय बाद वह विवादों में घिर गया और पिछले वर्ष पूरी तरह रद्द हो गया। मोहम्मद के लिए उचित कानूनी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कराने में भूमिका निभाने वाले वकील जोशुआ ड्रेटेल ने कहा, ‘राजनीति और प्रताड़ना के लिए किसी की जवाबदेही तय न होने के कारण यह पूरा मामला उलझ गया है।’

Exit mobile version