Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा अमेरिकी वीजा, राष्ट्रपति ट्रंप ने जारी किया नया फरमान

November 8, 2025

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा अमेरिकी वीजा, राष्ट्रपति ट्रंप ने जारी किया नया फरमान

न्यूयॉर्क: अमेरिका ने अप्रवासियों के लिए अपनी वीज़ा नीति में कड़ी कार्रवाई करते हुए उन लोगों को प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया है, जो पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। ट्रंप प्रशासन ने इसके लिए दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को विशेष निर्देश भेजे हैं।

नए आदेश के अनुसार, अमेरिका आने के इच्छुक व्यक्ति जिन्हें पहले से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ हैं, उन्हें वीज़ा देने से इनकार किया जाएगा। प्रशासन का तर्क है कि ऐसे लोग देश में आने के बाद सार्वजनिक स्वास्थ्य और वित्तीय संसाधनों पर भार डाल सकते हैं।

कौन होंगे वीज़ा के लिए अस्वीकार्य

न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि अब वीज़ा आवेदन के दौरान आवेदक की स्वास्थ्य स्थिति का विशेष मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें हृदय रोग, श्वसन रोग, कैंसर, मधुमेह, तंत्रिका संबंधी रोग और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। प्रशासन के अनुसार इन रोगों के इलाज पर अमेरिकी स्वास्थ्य प्रणाली को लाखों डॉलर खर्च करने पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने स्कूलों के लिए जारी किए सख्त आदेश, जानें क्या बदलेगा

दुनिया भर में भेजे गए आदेश

अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने सभी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे आवेदकों को वीज़ा न दें। पत्र में कहा गया है कि स्वास्थ्य संबंधी स्थिति को वीज़ा प्रक्रिया में निर्णायक मानक के रूप में लिया जाना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि इस नए नियम से अमेरिका में आने वाले अप्रवासियों की संख्या पर असर पड़ सकता है, जबकि कुछ आलोचक इसे मानवाधिकारों के उल्लंघन के रूप में देख रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें