US-Israel attacks Iran: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई की मौत अमेरिका-इजरायल के संयुक्त अभियान में हुई। ईरानी मीडिया ने आज सुबह इस खबर की पुष्टि की। इस हमले में खामेनेई के बड़े बेटे मुस्तफा, बेटी, दामाद और ईरान के टॉप लीडरशिप सब खत्म हो गए हैं। ऐसे में ये जंग अभी खत्म नहीं हुई है बल्कि और भड़क गई है।
हाई लेवल मीटिंग के दौरान हमला
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, इजरायली फाइटर जेट ने तेहरान स्थित खामेनेई के कंपाउंड पर 30 बंकर बस्टर बम गिराए। आपको बता दें कि हमला उस समय हुआ जब खामेनेई अपने दफ्तर में रक्षा मंत्री, IRGC कमांडर और शीर्ष सलाहकारों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इजरायल और अमेरिका को इस मीटिंग की लोकेशन की सटीक जानकारी मिली थी।
ये भी पढ़ें :
बंकर बस्टर बम क्या होते हैं?
बंकर बस्टर बम (Bunker Buster Bomb) खास तौर पर अमेरिकी GBU-57A/B Massive Ordnance Penetrator (MOP) होते हैं। बता दें कि यह दुनिया के सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु बंकर-भेदक हथियारों में से एक माने जाते हैं। वजन लगभग 13.6 टन और लंबाई 20 फीट से अधिक होती है। इसे B-2 स्पिरिट स्टेल्थ बॉम्बर से गिराया जाता है, जो रडार से बचकर गहरी सुरक्षा संरचनाओं तक पहुंच सकता है।
विस्फोट की ताकत
बम की नाक मजबूत स्टील से बनी होती है, जो रिइनफोर्स्ड कंक्रीट और चट्टानों को भेद सकती है। यह कई मीटर गहराई में घुसकर विस्फोट करता है। विस्फोट इतना शक्तिशाली होता है कि अंडरग्राउंड कमांड सेंटर, बंकर और न्यूक्लियर सुविधाएं पूरी तरह तबाह हो जाती हैं।
ये भी पढ़ें :
सैटेलाइट तस्वीरों में देखा गया नुकसान
खामेनेई के कंपाउंड पर हुए हमले के बाद सैटेलाइट तस्वीरों में पूरा परिसर ध्वस्त दिखाई दे रहा है। मलबे में तब्दील हुए इलाके से काले धुएँ का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। इस हमले के बाद ईरान में तनाव और बढ़ गया है और क्षेत्रीय अस्थिरता की आशंका भी बढ़ गई है।

