Site icon Dainik Savera Times

USCBC के 2025 वार्षिक उत्सव रात्रिभोज का आयोजन

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका-चीन व्यापार परिषद (यूएससीबीसी) ने 18 जून को वाशिंगटन में 2025 वार्षिक उत्सव रात्रिभोज का आयोजन किया। अमेरिका स्थित चीनी राजदूत श्ये फंग ने निमंत्रण पर इसमें भाग लिया और भाषण दिया।

इस मौके पर श्ये फंग ने कहा कि आपसी लाभ और समान जीत चीन और अमेरिका के बीच आर्थिक व व्यापारिक सहयोग के निरंतर विकास की मुख्य लाइन और सार है। दोनों देश और पूरी दुनिया लाभार्थी हैं। अब विश्व आर्थिक वृद्धि में गतिज ऊर्जा अपर्याप्त है। सहयोग एकमात्र रास्ता है, न कि संरक्षणवाद। चीन का विकास दुनिया के लिए अवसर है। चीन पर विश्वास करना कल पर विश्वास करना है और चीन में निवेश करना भविष्य में निवेश करना है।

श्ये फंग ने आगे कहा कि अब चीन-अमेरिका संबंध महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं। सहयोग और समान जीत या दोनों पक्षों का हार हमारे सामने मौजूद दो बिल्कुल अलग रास्ते हैं। हमें शीर्ष नेताओं द्वारा संपन्न महत्वपूर्ण सहमति का ठोस कार्यान्वयन करना होगा। चीन ईमानदार लेकिन सिद्धांतवादी है। चीन की संप्रभुता, सुरक्षा और विकास के हित एक लाल रेखा है, जिसे पार नहीं किया जा सकता। पारस्परिक सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और सहयोग व समान जीत के सिद्धांत का पालन करना होगा। श्ये फंग ने यूएससीबीसी और अमेरिका के वाणिज्य जगत से लगातार आदान-प्रदान बढ़ाने में प्रयास करने को प्रोत्साहन भी दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version