Site icon Dainik Savera Times

प्रवासियों को ले जा रही वैन हुई दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत, 16 घायल

बर्लिनः बवेरियन पुलिस के अनुसार, दक्षिणी जर्मनी के बवेरिया में एक राजमार्ग जंक्शन पर प्रवासियों को ले जा रही एक वैन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 7 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मृतकों में 6 साल का एक बच्चा भी शामिल है, जबकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना ऑस्ट्रियाई सीमा के पास ए94 मोटरवे पर हुई जब ड्राइवर ने पुलिस जांच से बचने के लिए कार की गति 180 किमी प्रति घंटा कर दी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः सावधान! आने वाले साल में होगी बड़ी तबाही, सामने आई डरावनी भविष्यवाणी

जर्मन अखबार बिल्ड के मुताबिक, वैन में 23 लोग सवार थे, जबकि इसमें केवल नौ लोग बैठ सकते थे। पुलिस ने कहा कि अधिकारी घायल ड्राइवर की जांच कर रहे हैं, जिस पर लोगों की तस्करी का संदेह है। जर्मन आंतरिक मंत्री नैन्सी फेसर ने सोशल मीडिया पर कहा, यह दुर्घटना दिखाती है कि मानव तस्कर किस क्रूर तरीके से लोगों की जान जोखिम में डालते हैं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Jalandhar कुल्हड़ पिज्जा के बाद अब Ludhiana के इस मशहूर कपल की अश्लील वीडियो हुई लीक, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा, ‘हमें तस्करी गिरोहों के क्रूर कारोबार को नष्ट करना होगा।‘ बवेरिया के आंतरिक मंत्री जोआचिम हेरमैन ने जर्मन प्रेस एजेंसी (डीपीए) को बताया कि यह घटना दिखाती है कि तस्करों को रोकने के लिए सीमा नियंत्रण को और मजबूत करना कितना महत्वपूर्ण है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः कुल्हड़ पिज़्ज़ा के बाद अब ब्लॉगर Karmita Kaur का MMS Video हुआ लीक, पढ़ें पूरी खबर

Exit mobile version