Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Morocco में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई वैन, 5 लोगों की मौत, 27 घायल

March 30, 2023

Morocco में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई वैन, 5 लोगों की मौत, 27 घायल

रबातः मध्य मोरक्को में ब्रचौआ कम्यून के पास एक वैन के नियंत्रण खो देने और पेड़ से टकरा जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए। इनमें से 12 की हालत गंभीर है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, कुछ घायलों को रोमानी के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पांच को मोरक्को की राजधानी रबात में इब्न सिना विश्वविद्यालय अस्पताल भेजा गया।

खबराें के अनुसार, दुर्घटना में वैन का इस्तेमाल आमतौर पर मोरक्को के ग्रामीण इलाकों में सामान और लोगों को लाने-ले जाने के लिए किया जाता था। गौरतलब है कि 2022 में मोरक्को में सड़क दुर्घटनाओं में 3,201 लोग मारे गए थे।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें