Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑस्ट्रेलिया में दो मंदिरों की तोड़फोड़ मामला: भारत ने घटना की जांच करने एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का किया आग्रह

January 20, 2023

ऑस्ट्रेलिया में दो मंदिरों की तोड़फोड़ मामला: भारत ने घटना की जांच करने एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का किया आग्रह

नयी दिल्ली: विदेश मंत्रलय (MEA) ने बताया कि भारत ने मेलबर्न के पास दो मंदिरों में हुई तोड़-फोड़ की घटना की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का ऑस्ट्रेलिया से आग्रह किया है। विदेश मंत्रलय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि कैनबरा और नयी दिल्ली, दोनों जगह इस मामले से ऑस्ट्रेलियाई सरकार को अवगत कराया गया है।

बागची ने कहा, ‘‘हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में दो मंदिरों में तोड़फोड़ की गई है। हम इन घटनाओं की निंंदा करते हैं। दोनों मेलबर्न के पास हैं। हम इनकी कड़ी निंदा करते हैं। साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में बागची ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के नेताओं, सामुदायिक नेताओं और धाíमक संगठनों ने भी इन घटनाओं की सार्वजनिक रूप से निंदा की है। बागची ने कहा कि मेलबर्न स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस मामले को स्थानीय पुलिस के समक्ष भी उठाया है। हमने मामले की जांच जल्दी करने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने का अनुरोध किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें