Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tokyo में इजराइली दूतावास के पास वाहन ने बैरिकेड में मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

November 16, 2023

Tokyo में इजराइली दूतावास के पास वाहन ने बैरिकेड में मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

टाेक्योः जापान की राजधानी तोक्यो में इजराइली दूतावास के पास बृहस्पतिवार को एक वाहन बैरिकेड से टकरा गया। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल यह ज्ञात नहीं है कि इस चालक का क्या मकसद था और क्या इजराइली दूतावास को निशाना बनाया गया था? वैसे गाजा पर इजराइल के हमलों के खिलाफ प्रदर्शनकारी अक्सर दूतावास के पास एकत्र होते रहते हैं। यह देखते हुए दूतावास के पास की सड़क पर जापान की पुलिस ने अवरोधक लगा दिए हैं। पुलिस ने मीडिया की खबर की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है।

जापान के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके और अन्य मीडिया खबरों के मुताबिक, तकरीबन 50 वर्षीय एक व्यक्ति को अधिकारियों के काम में बाधा डालने के संदेह में घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया। माना जाता है कि व्यक्ति दक्षिणपंथी समूह का सदस्य है। टाेक्यो अग्निशमन विभाग ने कहा कि जब आपातकालीन फोन कॉल से एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली तब एक एंबुलेंस भेजी गई। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि एक पुलिस अधिकारी के हाथ में चोट लगी थी। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने तस्वीरों और वीडियो फुटेज में दिखाया कि एक काले रंग का वाहन फुटपाथ पर रेलिंग से टकरा गया, जिसका मलबा सड़क पर बिखरा हुआ है। यह घटना दूतावास से लगभग 100 मीटर दूर एक चौराहे के पास हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें