Site icon Dainik Savera Times

वेनेजुएला: ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ ला रहा बड़ा बदलाव, भूकंप पीड़ितों के लिए आर्मी फील्ड अस्पताल बना वरदान

Caracas: Indian Army doctors demonstrate the use and deployment of portable modular BHISHM cubes to Venezuelan medical officers as part of Operation Amistad in Caracas, Venezuela, on Sunday, July 5, 2026. India has donated two BHISHM (Bharat Health Initiative for Sahyog, Hita and Maitri) portable modular medical aid units to Venezuela under the humanitarian assistance initiative. (Photo: IANS/X/@IndiaVenezuela)

काराकस : विनाशकारी दोहरे भूकंप का दंश झेल रहे वेनेजुएला में भारत की मदद पीड़ितों को बड़ी राहत पहुंचा रही है। आर्मी फील्ड अस्पताल लोगों को शारीरिक ही नहीं रूहानी सुकून भी पहुंचा रहा है। पिछले कई दिनों से भारत के चिकित्सक और स्वास्थकर्मी नि:स्वार्थ सेवा कर रहे हैं। उनकी कोशिश और सेवा भाव को वेनेजुएला भी मान दे रहा है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को “ऑपरेशन अमिस्ताद” के तहत वेनेजुएला में भारतीय आर्मी फील्ड हॉस्पिटल की ओर से चलाए जा रहे राहत और चिकित्सा कार्यों की तस्वीरें साझा की।

इस पहल का उद्देश्य आपदा या संकट की स्थिति में मानवीय सहायता पहुंचाना और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। “एक्सटैंडिंग ए हैल्पिंग हैंड, मेकिंग ए डिफरैंस,” यानी मदद का हाथ बढ़ाकर बदलाव लाने का प्रयास शीर्षक के साथ एमईए ने सोशल मीडिया पर इन राहत कार्यों की तस्वीरें साझा की, जिनमें भारतीय सेना के चिकित्सा दल को मरीजों का इलाज करते और स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ स्थानीय लोगों के साथ संवाद कर उनकी स्वास्थ्य समस्याओं को समझते देखे जा सकते हैं।

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी वर्गों के लोग इस चिकित्सा सहायता से लाभान्वित हो रहे हैं। ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत भारतीय आर्मी फील्ड हॉस्पिटल वेनेजुएला में चिकित्सा शिविरों का संचालन कर रहा है, जहां बड़ी संख्या में मरीजों को परामर्श, दवाइयां और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। इन शिविरों में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं भी दी जा रही हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह अभियान भारत की उस मानवीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसके तहत देश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आपदा राहत और स्वास्थ्य सहायता में सक्रिय भूमिका निभाता है। भारतीय सेना की मैडिकल टीम ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कठिन परिस्थितियों में भी सेवाएं जारी रखी हैं।

Exit mobile version