Site icon Dainik Savera Times

वेनेजुएला में भयानक विमान हादसा: टेक-ऑफ के करते ही प्लेन हुआ क्रैश; देखें VIDEO

Venezuela plane crash : वेनेजुएला के पश्चिमी राज्य ताकीरा की राजधानी सैन क्रिस्टोबल में एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार विमान रनवे से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप उठी।

टेक-ऑफ के दौरान हुआ भीषण हादसा
रिपोर्टों के अनुसार, यह हादसा सैन क्रिस्टोबल एयरफील्ड पर उस समय हुआ जब एक हल्का निजी विमान उड़ान भरने की कोशिश कर रहा था। चश्मदीदों ने बताया कि विमान ने रनवे पर तेज गति पकड़ी, लेकिन कुछ ही सेकंड में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ज़मीन से उठने से पहले ही बेकाबू होकर क्रैश हो गया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों यात्रियों की मौत हो चुकी थी।

Video : पंजाब में पराली जलाने के 484 मामले सामने आए, 10 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया

हादसे की जांच शुरू

वेंज़ुएला की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के इंजन में यांत्रिक खराबी (मैकेनिकल फेल्योर) थी, जिसके चलते वह टेक-ऑफ के दौरान पर्याप्त गति नहीं पकड़ पाया।

राहत एवं जांच कार्य जारी

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गईं। दोनों शवों को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, विमान का ब्लैक बॉक्स और इंजन पार्ट्स जब्त कर लिए गए हैं ताकि तकनीकी जांच से सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़े : रोहित शर्मा का धमाका! ‘हिटमैन’ ने तोड़ा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड

Exit mobile version