Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रिक्स सहयोग के जोश भरा विकास का रुझान देखा गया

February 6, 2023

ब्रिक्स सहयोग के जोश भरा विकास का रुझान देखा गया

6 फ़रवरी को चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ब्रिक्स सहयोग अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में बड़े बदलावों की अवधि में अस्तित्व में आया। दस से अधिक वर्षों की कोशिशों के बाद ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग में जोश भरा विकास का रुझान देखा गया है। वह अंतर्राष्ट्रीय मामलों में एक महत्वपूर्ण शक्ति बन गयी है। चीन गत वर्ष के ब्रिक्स अध्यक्ष देश के रूप में सफलता के साथ ब्रिक्स देशों के नेताओं की 14वीं भेंटवार्ता आयोजित की, और सिलसिलेवार उपलब्धियां भी हासिल कीं। “ब्रिक्स चीनी साल” में कुल मिलाकर 160 से अधिक सम्मेलनों और गतिविधियों का आयोजन किया गया है, जिन में 30 से अधिक ठोस क्षेत्र शामिल हुए हैं। माओ निंग ने कहा कि ब्रिक्स देशों के नेताओं की 14वीं भेंट में जारी “पेइचिंग घोषणा पत्र” में यह कहा गया है कि चर्चाओं के माध्यम से ब्रिक्स देशों की विस्तार प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए समर्थन दिया जाता है। चीन खुलेपन, समावेशिता और जीत-जीत सहयोग की ब्रिक्स भावना को बनाए रखना जारी रखेगा और अन्य नवोदित बाजार वाले देशों और विकासशील देशों के साथ सहयोग को मजबूत करने के लिए ब्रिक्स भागीदारों के साथ काम करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें