Site icon Dainik Savera Times

वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम पहुंचे चीन

वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम 18 से 20 अगस्त तक चीन की राजकीय यात्रा कर रहे हैं। पेइचिंग समय के मुताबिक 18 अगस्त को सुबह 9 बजकर 25 मिनट, टो लाम विशेष विमान से चीन के क्वांगचो शहर में पहुंचे।

वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद टो लाम ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए चीन को चुना। क्वांगचो की यात्रा के दौरान, टो लाम ने वियतनामी साम्यवादी पार्टी के पूर्व महासचिव और वियतनाम के पूर्व राष्ट्रपति हो चि मिन्ह के पदचिह्नों का पता लगाने की योजना बनाई है, जिन्होंने चीन में क्रांतिकारी गतिविधि की थी।

18 अगस्त को, टो लाम चीन और वियतनाम के मित्रवत लोगों के साथ संवाद और बातचीत की। चीन और वियतनाम पहाड़ों और नदियों से जुड़े हुए हैं, समान संस्कृतियां साझा करते हैं, समान आदर्श साझा करते हैं और एक समान नियति साझा करते हैं। हो चि मिन्ह के चीन में क्रांतिकारी गतिविधियों को अंजाम देने और वियतनामी क्रांति का मार्गदर्शन करने के इतिहास से लेकर वियतनाम में चीनी चिकित्सा कर्मियों के व्यक्तिगत अनुभव तक, लोगों ने मार्मिक कहानियां साझा कीं, जो चीन और वियतनाम के बीच मित्रता को स्पष्ट रूप से चित्रित करती हैं।

इस बैठक में, टो लामन ने वियतनाम और चीन के नेताओं की पुरानी पीढ़ी के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वियतनाम वियतनाम और चीन के बीच “कामरेडों और भाइयों” की पारंपरिक दोस्ती को बहुत महत्व देता है। उन्होंने हमेशा चीन के साथ संबंधों को विकसित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता माना है।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version