Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगलादेश में बीएनपी और एनसीपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, पांच पत्रकार सहित, 35 घायल

August 1, 2025

बंगलादेश में बीएनपी और एनसीपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, पांच पत्रकार सहित, 35 घायल

ढाका: बंगलादेश के कुमिल्ला जिले के मुरादनगर में बंगलादेश नैशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और नैशनल सिटिजन्स पार्टी (एनसीपी) के नेताओं और कार्यकत्र्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें कम से कम 35 लोग घायल हो गए, जिनमें पांच पत्रकार भी शामिल हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह झड़प शाम उस समय हुई जब एनसीपी समर्थकों ने अंतरिम सरकार के स्थानीय सरकारी सलाहकार आसिफ महमूद शोजीब भुइयां के खिलाफ कथित साजिश और दुष्प्रचार के विरोध में ‘मुरादनगर उपजिला के सभी तबकों के लोग’ नामक बैनर तले एक विरोध रैली निकाली। रैली के दौरान जब आसिफ के समर्थकों ने ‘उगाही करने वालों के खिलाफ सीधी कार्रवाई’, ‘उगाही करने वालों को पकड़ो, जेल में डालो’, और ‘मुरादनगर की मिट्टी, आसिफ का गढ़’ जैसे नारे लगाए, तभी दूसरी ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

ये भी पढ़ें : IPO प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियमों में संशोधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें