Site icon Dainik Savera Times

अमरीका आने के इच्छुक लोगों के लिए भारत में वीजा साक्षात्कार की प्रतीक्षा अवधि 60 प्रतिशत कम हुई

वाशिंगटन: अमरीका आने के इच्छुक लोगों के लिए भारत में वीजा साक्षात्कार की प्रतीक्षा अवधि 60 प्रतिशत कम हुई है। अमरीका की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वीजा आवेदन संबंधी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए राजनयिक मिशन खोलने तथा अधिकारियों की संख्या बढ़ाने सहित राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन द्वारा उठाए गए कई कदमों की वजह से ऐसा हुआ। भारत उन कुछ देशों में शामिल है जहां कोरोना वायरस से संबंधित यात्रा प्रतिबंध हटाए जाने के बाद अमरीकी वीजा के लिए आवेदनों में तेजी देखी गई। पहली बार वीजा आवेदन करने वालों विशेषकर बी1 (व्यवसाय) और बी2 (पर्यटक) श्रेणियों के तहत आवेदन करने वालों के लिए लंबी प्रतीक्षा अवधि को लेकर भारत में चिंताएं बढ़़ी हैं। भारत में पहली बार बी1/बी2 वीजा के लिए आवेदन कर रहे लोगों की प्रतीक्षा अवधि पिछले साल अक्तूबर में करीब 1,000 दिन हो गई थी। वीजा सेवा के लिए उप सहायक विदेश मंत्री जूली स्टफ ने एक साक्षात्कार में यह बातें कही।

Exit mobile version