Site icon Dainik Savera Times

Gaza का दौरा करना है ‘अभी खतरनाक’ : Elon Musk

वाशिंगटनः टेस्ला मोटर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने कहा कि इस समय गाजा पट्टी का दौरा करना खतरनाक है। एलन मस्क ने ये बातें हमास के एक प्रतिनिधि की ओर से उन्हें गाजा आने का निमंत्रण दिए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहीं।उन्होंने एक्स पर लिखा, कि ‘अभी वहां स्थिति थोड़ी खतरनाक लग रही है, लेकिन मेरा मानना है कि दीर्घकालिक समृद्ध गाजा सभी पक्षों के लिए अच्छा है।’’

उन्होंने यह टिप्पणी ब्लूमबर्ग की ओर से किए गए एक पोस्ट के जवाब की है। दरअसल अमेरिका की वित्तीय, सॉफ्टवेयर, डेटा एवं मीडिया कंपनी ब्लूमबर्ग ने सोशल मीडिया में कहा था कि हमास के एक प्रतिनिधि ने एलन मस्क को गाजा का दौरा करने और इजरायली बमबारी के कारण हुए विनाश को देखने के लिए आमंत्रित किया है।

उल्लेखनीय है कि एलन मस्क ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनका नेटवर्क गाजा पट्टी में संघर्ष से संबंधित सामग्री से हुई अपनी सारी आय इजरायली अस्पतालों और फिलिस्तीनियों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय मानवतावादी संगठन को दान करेगा।

Exit mobile version