Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी वसंतोत्सव में हेनान प्रांत में यांगशाओ संग्रहालय का दौरा

January 25, 2023

चीनी वसंतोत्सव में हेनान प्रांत में यांगशाओ संग्रहालय का दौरा

इन दिनों, चीनी पारंपरिक वसंत त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में आगंतुक मध्य चीन के हनान प्रांत के सानमनश्या शहर की यिंगछी काउंटी में स्थित यांगशाओ संस्कृति संग्रहालय, और यांगशाओ गांव राष्ट्रीय पुरातत्वउद्यान का दौरा करने आए। यांगशाओ संस्कृति लगभग 7,000 से 5,000 साल पहले की है, इसका नाम इसलिए मिला क्योंकि इसे पहली बार यांगशाओ गांव में खोजा गया था। सन् 1921 में यांगशाओ गांव में पहली आधिकारिक पुरातत्व खुदाई हुई, और रंगीन मिट्टी के बर्तन और पत्थर के पात्र मिले, तब एक शानदार प्रागैतिहासिक सभ्यता दुनिया के सामने आई, यह आधुनिक चीनी पुरातत्व के जन्मका प्रतीक है, और इसने चीन के प्रागैतिहासिक काल में बहुत विकसित नव पाषाण संस्कृति के अस्तित्व की भी पुष्टि की।

अक्तूबर 2021 में यांगशाओ गांव राष्ट्रीय पुरातत्व उद्यान औपचारिक तौर पर खुल गया, जो यांगशाओ संस्कृति संग्रहालय, पुरातात्विक उत्खनन स्मृति स्थल और पुरातत्व प्रदर्शन अनुभव क्षेत्र के साथ मिलकर सांस्कृतिक विरासत संरक्षण,अवशेष प्रदर्शन, वैज्ञानिक अनुसंधान, विज्ञान लोक प्रियता और पर्यटन को एकीकृत करने वाला एक पुरातात्विक अवशेष पार्क बन गया है।

(साभार- चाइना मीडियाग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें