Site icon Dainik Savera Times

भारी मतों के साथ Vladimir Putin फिर से राष्ट्रपति चुने जाने की ओर अग्रसर : Russian Election Commission

मॉस्कोः देश के केंद्रीय चुनाव आयोग ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगभग 90 प्रतिशत वोट के साथ पांचवीं बार देश के प्रमुख के रूप में चुने जाने की ओर अग्रसर हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक रविवार को मॉस्को के समय के अनुसार रात 9 बजे तक वह 87.9 प्रतिशत वोट के साथ सबसे आगे चल रहे थे। कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार, निकोले खारितोनोव दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें लगभग 4.7 प्रतिशत वोट मिला है। उनके बाद न्यू पीपल पार्टी के व्लादिस्लाव दावानकोव 3.6 प्रतिशत के साथ तीसरे और लिबरल डेमोक्रेट्स के लियोनिद स्लटस्की 2.5 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर हैं।

गौरतलब है कि एग्जिट पोल में भी पुतिन को 87.8 प्रतिशत हासिल करने की बात कही गई थी। 2020 के संवैधानिक संशोधन के बाद यह पहल चुनाव है। इसमें राष्ट्र्रपति पद के लिए दो कार्यकाल की सीमा तय की गई है। लेकिन यह पूर्वव्यापी नहीं होगा, यानी पहले से लागू नहीं होगा। देश के चुनाव आयोग के अनुसार इस साल ऐतिहासिक रूप से 74 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

सबसे अधिक मतदान चेचन्या (96 प्रतिशत), तुवा (94 प्रतिशत से अधिक), केमेरोवो क्षेत्र (94 प्रतिशत) और डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (88.17 प्रतिशत) में हुआ। टॉम्स्क और अल्ताई क्षेत्रों के साथ-साथ करेलिया गणराज्य में कम मतदान हुआ। यहां लगभग 51 प्रतिशत लोगों ने अपने मतधिकार का प्रयोग किया।

Exit mobile version