
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 8 जनवरी को अदीस अबाबा में इथियोपिया के विदेश मंत्री गेडियन टिमोथियोस के साथ मुलाकात की।
इस मौके पर वांग यी ने कहा कि चीनी विदेश मंत्री की नए साल की पहली यात्रा अफ्रीका जाने की परंपरा 36 सालों से चली आ रही है। इससे जाहिर है कि चीन हमेशा अफ्रीका के साथ खड़ा रहता है और व्यापक विकासशील देशों के साथ सहयोग मजबूत करना चाहता है। वर्तमान अफ्रीका यात्रा के पहले देश के रूप में मैं इथियोपिया आया हूं, क्योंकि हम सभी मौसमों के अनुरूप रणनीतिक साझेदार हैं। हमें अकसर रणनीतिक संपर्क कायम रहने के साथ व्यापक रणनीतिक सहयोग मजबूत करना चाहिए। चीन इथियोपिया के साथ राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत चार वैश्विक पहलों का कार्यान्वयन करने में सहयोग करना चाहता है, ताकि चीन-अफ्रीका संबंधों के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई जा सके।
वांग यी ने कहा कि चीन और इथियोपिया के बीच संबंध नागरिकों के बीच मित्रता के आधार पर स्थित हैं। आशा है कि दोनों पक्ष चीन-अफ्रीका सांस्कृतिक आदान-प्रदान वर्ष के मौके पर लगातार गैरसरकारी आदान-प्रदान मजबूत करेंगे, ताकि मैत्रीपूर्ण जनमत आधार मजबूत हो सके।
वहीं, गेडियन टिमोथियोस ने कहा कि इथियोपिया और चीन के बीच रणनीतिक साझेदारी व्यापक और मजबूत है। इथियोपिया चीन के समर्थन का आभारी है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत वैश्विक सुरक्षा पहल क्षेत्रीय चुनौतियों का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। चीन की शून्य टैरिफ नीति से सभी अफ्रीकी देशों को लाभ मिला है। इथियोपिया इसकी प्रशंसा करता है और चीन के साथ सभी मौसमों के अनुरूप रणनीतिक साझेदारी बढ़ाना चाहता है, ताकि दोनों देशों की जनता को फायदा मिल सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...