Site icon Dainik Savera Times

वांग यी और काजा कल्लास के बीच फोन वार्ता

China News

China News

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 2 अप्रैल को निमंत्रण पर यूरोपीय संघ के कूटनीति और सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि काजा कल्लास के साथ फोन पर वार्ता की।

इस मौके पर काजा कल्लास ने मध्य-पूर्व स्थिति पर यूरोपीय संघ के रुख का परिचय दिया और स्थिति शिथिल करने के लिए चीन के प्रयासों की प्रशंसा की। कल्लास ने कहा कि यूरोप इस युद्ध में शामिल नहीं करता, लेकिन इससे प्रभावित हुआ। आशा है कि वार्ता शीघ्र ही बहाल होगी। यूरोप यूएन की मानवीय कार्रवाई का समर्थन करता है और होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए काम करेगा।

वहीं, वांग यी ने कहा कि वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में उथलपुथल हो रही है। संपर्क व आदान-प्रदान मज़बूत करना और यूएन से केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली व अंतर्राष्ट्रीय कानून पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था बनाए रखना चीन और यूरोप की समान जिम्मेदारी है। वांग यी ने मध्य-पूर्व स्थिति पर चीन के सैद्धांतिक रुख पर प्रकाश डाला और कहा कि चीन व पाकिस्तान द्वारा प्रस्तुत पांच सूत्री पहल व्यापक अंतर्राष्ट्रीय सहमति को दर्शाती है। विभिन्न पक्षों को इसके लिए ज़्यादा आम सहमति इकट्ठा कर आवश्यक परिस्थितियों का निर्माण करना होगा। चीन यूरोप के साथ संपर्क और सहयोग कायम रखना चाहता है।

दोनों पक्षों ने चीन-यूरोप संबंधों पर भी चर्चा की। वांग यी ने कहा कि चीन का विकास यूरोप के लिए अवसर है। यूरोप के सामने मौजूद चुनौतियां चीन से नहीं आतीं। संरक्षणवाद से प्रतिस्पर्धा नहीं बढ़ेगी। कल्लास ने कहा कि यूरोप चीन को अहम साझेदार मानता है और चीन के साथ संपर्क कायम रखना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version