Site icon Dainik Savera Times

वांग यी ने दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री के साथ फोन पर बातचीत की

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री चो ह्यून के साथ फोन पर बातचीत की।वांग यी ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं की रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन-दक्षिण कोरिया संबंध निम्न स्तर से बाहर निकलकर पटरी पर लौट आए हैं और स्थिर रूप से बेहतर विकास की प्रवृत्ति दिखा रहे हैं। चीन राष्ट्रपति ली जे म्युंग की चीन यात्रा को महत्व देते हुए उनका स्वागत करता है, और विश्वास करता है कि दोनों पक्षों के संयुक्त प्रयासों से यह यात्रा चीन-दक्षिण कोरिया रणनीतिक साझेदारी संबंधों को नई प्रगति की ओर ले जाएगी।

वांग यी ने आगे कहा कि जापान की कुछ राजनीतिक ताकतों द्वारा इतिहास के पहिये को पीछे ले जाने और आक्रामक औपनिवेशिक अपराधों को सफेद करने के प्रयासों के मद्देनजर, उन्हें विश्वास है कि दक्षिण कोरिया इतिहास और लोगों के प्रति जिम्मेदार रवैया अपनाएगा, सही स्थिति लेगा और अंतर्राष्ट्रीय न्याय की रक्षा करेगा, जिसमें थाईवान मुद्दे पर एक चीन सिद्धांत का पालन करना भी शामिल है।

उधर, फोन बातचीत में चो ह्यून ने कहा कि राष्ट्रपति ली जे म्युंग चीन के साथ सहयोग को उच्च प्राथमिकता देते हैं और चीन-दक्षिण कोरिया रणनीतिक साझेदारी संबंधों को विकसित करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं। दक्षिण कोरिया चीन के साथ मिलकर काम करना चाहता है ताकि राष्ट्रपति ली जे म्युंग की चीन यात्रा सुचारु और सफल रहे। दक्षिण कोरिया का एक चीन सिद्धांत का सम्मान करने का रुख अपरिवर्तित रहेगा। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version