Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने कंबोडिया और थाईलैंड के विदेश मंत्रियों के साथ फोन पर वार्ता की

December 19, 2025

वांग यी ने कंबोडिया और थाईलैंड के विदेश मंत्रियों के साथ फोन पर वार्ता की

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 18 दिसंबर को अलग अलग तौर पर कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री प्राक सोखोन्न और थाईलैंड के विदेश मंत्री सिहासा पोंगजिग के साथ फोन पर वार्ता की। कंबोडिया और थाईलैंड दोनों पक्षों ने वांग यी को सीमा मुठभेड़ की ताजा स्थिति बताई। इस मौके पर वांग यी ने कहा कि कंबोडिया और थाईलैंड का दोस्त और पड़ोसी देश होने के नाते चीन दोनों पक्षों के बीच सशस्त्र मुठभेड़ नहीं चाहता।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दोबारा शुरू हुई विमान सेवा, 14 साल बाद ढाका से कराची पहुंची पहली उड़ान

मुठभेड़ में दोनों पक्षों के आम लोगों के हताहत होने से चीन बहुत दुखी है। इस दौर के मुठभेड़ की तीव्रता पिछले दौरों से कहीं ज़्यादा है। इस तरह से जारी रहने से किसी भी पक्ष को फायदा नहीं होगा और आसियान की एकता भी कमजोर होगी। वर्तमान प्राथमिकता निर्णय लेकर जल्द से जल्द युद्धविराम करना, नुकसान रोकना और आपसी भरोसा फिर से बनाना है। चीन कंबोडिया और थाईलैंड के बीच शांति पुनर्निर्माण करने के लिए लगातार रचनात्मक भूमिका निभाएगा।

उधर, रिपोर्ट के अनुसार सीमा मुठभेड़ में थाईलैंड के सैनिकों ने कंबोडियाई सेना के ठिकानों में चीन द्वारा बनाई गई टैंक रोधी मिसाइल और रॉकेट लांचर आदि उपकरण पकड़ लिए।इसे लेकर चीनी प्रतिरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता च्यांग पिन ने 18 दिसंबर को कहा कि चीन लंबे समय से कंबोडिया और थाईलैंड के साथ सैन्य व्यापार सहित रक्षा सहयोग करता है। यह किसी भी तीसरे पक्ष के खिलाफ नहीं है और पूरी तरह अंतर्राष्ट्रीय कानून व नियम के अनुरूप है। यह कंबोडिया-थाईलैंड सीमा मुठभेड़ से संबंधित नहीं है। आशा है कि संबंधित पक्ष अपनी सोच और गलत बात नहीं फैलाएगा।

ये भी पढ़ें- February Ekadashi 2026: फरवरी में कब रखा जाएगा एकादशी व्रत? जानिए विजया और आमलकी एकादशी की सही तारीखें

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें