Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने पाक उप प्रधानमंत्री और भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ फोन वार्ता की

May 11, 2025

वांग यी ने पाक उप प्रधानमंत्री और भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ फोन वार्ता की

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 10 मई को निमंत्रण पर पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मुहम्मद इशाक डार के साथ फोन पर बातचीत की। इस मौके पर डार ने पाकिस्तान और भारत के बीच मुठभेड़ की ताजा स्थिति का परिचय दिया और कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ युद्धविराम करना चाहता है, लेकिन सतर्कता कम नहीं करेगा। पाकिस्तान अपनी राष्ट्रीय प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता का अतिक्रमण करने वाली कार्रवाई पर जवाब देगा। पाकिस्तान युद्धविराम के लिए चीन के मध्यस्थता का आभारी है और चीन व अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ घनिष्ठ संपर्क कायम रखना चाहता है।

वहीं, वांग यी ने कहा कि पाकिस्तान और भारत का पड़ोसी देश होने के नाते चीन मुठभेड़ के बिगड़ने पर चिंतित है। मुठभेड़ से पाकिस्तान के आम लोगों की हताहत हुई। चीन इसके लिए संवेदना देता है। चीन राष्ट्रीय प्रभुसत्ता और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा करने में पाकिस्तान का समर्थन करता है। विश्वास है कि पाकिस्तान शांति से वर्तमान स्थिति का समाधान करेगा और पाकिस्तान के मूल व दिर्घकालीन हितों के अनुरूप निर्णय लेगा। चीन पाकिस्तान और भारत के बीच युद्धविराम शीघ्र ही साकार करने की अपेक्षा करता है और इसका समर्थन करता है। चीन इसमें सक्रिय भूमिका निभाना चाहता है।

उधर, वांग यी ने 10 मई को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोवाल के साथ फोन पर वार्ता की। इस मौके पर डोवाल ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले कई लोग हताहत हुए हैं। भारत को आतंकवाद विरोधी कार्रवाई करने की जरूरत है। युद्ध भारत का चुनाव नहीं है और किसी भी पक्ष के हित के अनुरूप नहीं है। भारत और पाकिस्तान युद्धविराम में जुटे हुए हैं और शीघ्र ही क्षेत्रीय शांति व स्थिरता बहाल करना चाहते हैं।

वहीं, वांग यी ने कहा कि चीन पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करता है और किसी भी प्रकार के आतंकवाद का विरोध करता है। भारत और पाकिस्तान पड़ोसी हैं, जो दूर नहीं जा सकते। दोनों चीन के पड़ोसी देश भी हैं। चीन की सच्ची आशा है कि भारत और पाकिस्तान संयम रखेंगे औऱ वार्ता के जरिए मतभेद का उचित समाधान करेंगे, ताकि स्थिति न बिगड़े। स्थाई युद्धविराम भारत और पाकिस्तान के मूल हितों के अनुरूप है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की समान अभिलाषा भी है। चीन इसका समर्थन करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: BSF केंद्र के पास, फिर भी BJP असम में घुसपैठ के लिए कांग्रेस को दोष दे रही: संजय राउत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें