चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 14 जुलाई को पेइचिंग में ब्रिटिश प्रधान मंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोनाथन पॉवेल के साथ वार्ता की। वांग यी ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन-ब्रिटेन सम्बंध सुधार व विकास के रास्ते पर चल रहे हैं, जो दोनों देशों की अभिलाषा और युग की विकास धारा से मेल खाता है। चीन ब्रिटिश पक्ष से प्रस्तुत सतत् व पारस्परिक सम्मान वाले ब्रिटेन-चीन सम्बंध का विकास करने की प्रशंसा करता है।
चीन अधिक व्यापक दृष्टिकोण से ब्रिटेन के साथ रणनीतिक संपर्क मजबूत कर रणनीतिक सहयोग का विस्तार करने, द्विपक्षीय सम्बंधों में नया विषय डालने और एक साथ विश्व शांति, स्थिरता व समृद्धि बढ़ाने को तैयार है। पॉवेल ने कहा कि ब्रिटेन चीन के साथ संवाद मजबूत कर स्थिर, व्यावहारिक और दूरगामी साझेदारी बढ़ाना चाहता है। दोनों पक्षों ने समान चिंता वाले ज्वलंत मुद्दों पर रायों का आदान-प्रदान किया।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

