Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ वार्ता की

October 18, 2025

वांग यी ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ वार्ता की

17 अक्टूबर को सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने चीन की राजधानी पेइचिंग में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ वार्ता की।वांग यी ने कहा कि चीन दोनों देशों के नेताओं द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण आम सहमति के मार्गदर्शन में कनाडा के साथ काम करना चाहता है, राजनयिक संबंध स्थापना की 55वीं वर्षगांठ और रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न स्तरों पर वार्ता और आदान-प्रदान को पुनः आरंभ करना चाहता है। और एक-दूसरे की उचित चिंताओं के समाधान को बढ़ावा देना, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की खोज करना, मानवीय आदान-प्रदान का विस्तार करना, बहुपक्षीय मामलों में संचार और सहयोग को मजबूत करना चाहता है, ताकि चीन-कनाडा संबंधों को शीघ्र ही स्वस्थ, स्थिर और सतत विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने के अवसर के रूप में लिया जा सके।

आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चीन के साथ सहयोग को बहुत महत्व देते हैं और कनाडा-चीन संबंधों को पुनः संतुलित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कनाडा एक-चीन नीति का पालन करता है और चीन के साथ उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान को मज़बूत करने, आपसी विश्वास को गहरा करने, और व्यापार, संस्कृति आदि क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए राजनयिक, आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्रों में संवाद और परामर्श तंत्र का बेहतर उपयोग करने को तैयार है। उन्होंने चीनी कंपनियों का कनाडा में निवेश और व्यापार करने के लिए स्वागत किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें