Site icon Dainik Savera Times

वांग यी ने मोल्डोवा के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के साथ वार्ता की

सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी ने 21 मई को पेइचिंग में मोल्डोवा के उपप्रधान मंत्री और विदेश मंत्री मिहाइल पोपसोई के साथ वार्ता की। वांग यी ने कहा कि चीन के मत में सभी देश, चाहे बड़े हों या छोटे, सब समान हैं। चीन मोल्डोवा का चीन से जुड़े केंद्रीय हितों के सवाल पर सही पक्ष पर कायम रहने की तारीफ़ करता है और मोल्डोवा का अधिक गहराई से बेल्ट एंड रोड सहनिर्माण में भाग लेने का स्वागत करता है। दोनों पक्षों को मिलकर चार वैश्विक पहल को अमल में लाकर व्यापक विकासशील देशों के न्यायपूर्ण अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।

पोपसोई ने कहा कि मोल्डोवा अंतरराष्ट्रीय मामलों में चीन की मार्गदर्शक भूमिका की प्रसंशा करता है। मोल्डोवा एक चीन सिद्धांत का पालन करता है और चीन के साथ बहुपक्षवाद की सुरक्षा करने को तैयार है। दोनों पक्षों ने यूक्रेन संकट पर रायों का आदान-प्रदान भी किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

Exit mobile version