Site icon Dainik Savera Times

वांग यी ने जापानी विदेश मंत्री से की बातचीत

Wang Yi

Wang Yi : चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 25 दिसंबर को देश की राजधानी पेइचिंग में जापानी विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से बातचीत की। वार्ता के दौरान, वांग यी ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेरू की राजधानी लीमा में जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से मुलाकात की और दोनों पक्षों द्वारा भविष्य के प्रयासों की दिशा स्पष्ट की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जापान चीन के साथ मिलकर कुटनीतिक और आपसी लाभ वाले संबंधों के सही संदर्भ का पालन करते हुए चीन-जापान संबंधों के विकास को आगे बढ़ाएगा।

उधर, ताकेशी इवाया ने कहा कि जापान रचनात्मक और स्थिर जापान-चीन संबंधों का निर्माण करने के लिए चीन के साथ सहयोग करने को तैयार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जापान ऐतिहासिक मुद्दों के संबंध में “टोमिची भाषण” (द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के बिना शर्त आत्मसमर्पण की 50वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त, 1995 को तत्कालीन प्रधान मंत्री टोमिची मुरायामा द्वारा दिया गया भाषण) के स्पष्ट रुख को बनाए रखेगा और संयुक्त रूप से अधिक दृश्यमान परिणाम बनाने की उम्मीद करता है जो दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ पहुंचाएगा।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version