Site icon Dainik Savera Times

वियतनाम में बैठक समाप्त होने के बाद वांग यी ने चीनी मीडिया के साथ एक साक्षात्कार किया

Wang Yi interview

Wang Yi interview

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने 17 मार्च को हनोई में कूटनीति, रक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा पर चीन-वियतनाम “3+3” रणनीतिक संवाद तंत्र की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने और द्विपक्षीय सहयोग संचालन समिति की 17वीं बैठक की अध्यक्षता करने के बाद चीनी मीडिया के साथ एक साक्षात्कार किया।

इसमें वांग यी ने कहा कि पिछले साल चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वियतनाम की राजकीय यात्रा की और वियतनामी नेताओं के साथ “3+3” रणनीतिक संवाद तंत्र की मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित करने पर एक महत्वपूर्ण सहमति पर पहुंचे। यह तंत्र वैश्विक स्तर पर दोनों पक्षों द्वारा शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण रणनीतिक संचार मंच है । इसका उद्देश्य राजनीतिक प्रणालियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और रणनीतिक सहयोग को गहरा करना है। 

बैठक में दोनों पक्षों ने “विकास और सुरक्षा का समन्वय करने, समाजवादी मार्ग का अनुसरण करने और साथ मिलकर चुनौतियों का सामना करने ” के विषय पर बदलती अंतरराष्ट्रीय स्थिति और राजनीतिक सुरक्षा बनाए रखने तथा रक्षा और कानून प्रवर्तन सहयोग करने जैसे मुद्दों पर गहन रूप से विचार-विमर्श किया और दोनों पक्ष व्यापक सहमति पर पहुंचे। पहला, हमें रणनीतिक स्पष्टता बनाए रखनी चाहिए और साझा मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। दूसरा, हमें अपने रणनीतिक संकल्प को मजबूत करना चाहिए और साझा मूल्यों को बढ़ावा देना चाहिए। तीसरा, हमें साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीतिक लचीलेपन को बढ़ाना होगा। चौथा, हमें रणनीतिक समन्वय को मजबूत करना होगा और संयुक्त कार्रवाई करनी होगी।

“3+3” रणनीतिक संवाद तंत्र की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक में बनी सहमति को लागू करने के ठोस उपायों के तहत, चीन और वियतनाम के विदेश मंत्रियों ने रणनीतिक वार्ता की, और दोनों देशों के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालयों ने अपराध से निपटने में सहयोग पर नौवीं मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित की, जिसमें आतंकवाद विरोधी और अन्य क्षेत्रों से संबंधित कई सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों की सेनाएं दसवीं सीमा रक्षा मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान गतिविधि आयोजित करेंगी, नौसेना बेड़े द्वारा संयुक्त गश्त और संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास समेत अन्य गतिविधियों का आयोजन करेंगी।

दोनों पक्ष चीन में उचित समय पर “3+3” रणनीतिक संवाद तंत्र की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित करने पर सहमत हुए। साक्षात्कार में वांग यी ने कहा कि चीन-वियतनाम द्विपक्षीय सहयोग के लिए संचालन समिति की 17वीं बैठक में, दोनों पक्षों ने सुधार, विकास और स्थिरता के अपने-अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, चीन-वियतनाम साझा भविष्य समुदाय के निर्माण को गहरा करने के लिए विशिष्ट उपायों का सक्रिय रूप से पता लगाया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version