Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने भूटान के विदेश मंत्री से की मुलाकात

October 24, 2023

वांग यी ने भूटान के विदेश मंत्री से की मुलाकात

23 अक्तूबर को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग में चीन-भूटान सीमा वार्ता के लिए आये भूटान के विदेश मंत्री टनडी दोर्जी से मुलाकात की। वांग यी ने कहा कि चीन और भूटान के बीच गहरी परंपरागत मित्रता है । दोनों देशों का सीमा वार्ता पूरा करना और राजनयिक संबंध स्थापित करना भूटान और भूटानी जनता के दूरगामी तथा मूल हितों से मेल खाता है । चीन भूटान के साथ ऐतिहासिक मौके का लाभ उठाते हुए यथाशीघ्र ही यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया पूरी करना चाहता है ताकि कानूनी रूप से चीन-भूटान मित्रता स्थिर बनायी जाए और उसे विकसित की जाए ।

टनडी दोर्जी ने कहा कि भूटान और चीन की पारंपरिक मित्रता है ।भूटान चीन के मजबूत समर्थन व मदद के प्रति धन्यवाद करता है ।भूटान चीन के साथ यथाशीघ्र ही सीमा मुद्दा सुलझाकर राजनयिक संबंध की स्थापना बढ़ाने की समान कोशिश करने का इच्छुक है । भूटान राष्ट्रपति शी चिनफिंग से प्रस्तुत तीन वैश्विक पहलों की प्रसंशा और समर्थन करता है ।ये महत्वपूर्ण पहल विभिन्न पक्षों खासकर भूटान समेत पड़ोसियों के लिए कल्याण लाती हैं ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें