Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने भारतीय विदेश सचिव से की भेंट

January 27, 2025

वांग यी ने भारतीय विदेश सचिव से की भेंट

Wang Yi : चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को पेइचिंग में भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री से भेंट की। वांग यी ने कहा कि पिछले साल कजान में राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधान मंत्री मोदी की मुलाकात के बाद दोनों पक्षों ने संजीदगी से दोनों देशो के नेताओं की समानताएं लागू कर विभिन्न स्तरों का सकारात्मक आदान प्रदान किया और चीन-भारत सम्बंध सुधार प्रक्रिया को गति दी। दोनों पक्षों को मौके का लाभ उठाते हुए एक साथ आगे बढ़ना, अधिक व्यावहारिक कदम उठाने पर विचार करना और पारस्परिक आशंका, अलगाव व क्षति के बजाये पारस्परिक समझ और समर्थन में लगना चाहिए।

चीन-भारत सम्बंध का सुधार दोनों देशों और दोनों देशों की जनता के मूल हित में है, वैश्विक दक्षिण देशों के न्यायपूर्ण हितों की सुरक्षा के लिए लाभदायक है और एशिया यहां तक कि विश्व शांति, स्थिरता, विकास व समृद्धि के लिए दो प्राचीन सभ्यता वाले देशों के योगदान के लिए मददगार है।

मिस्री ने कहा कि भारत और चीन ने दोनों देशों के नेताओं की कजान भेंटवार्ता के मतैक्य के अनुसार सिलसिलेवार लाभदायक वार्तालाप किया, मतभेदों का समुचित प्रबंधन व निपटारा किया और विभिन्न क्षेत्रों के व्यावहारिक सहयोग की बहाली को बढ़ाया। भारत चीन के साथ राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाने को तैयार है और चीन का शांगहाई सहयोग संगठन के अध्यक्ष देश के रूप में विभिन्न कार्य चलाने का पूरा समर्थन करेगा।  

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें