Site icon Dainik Savera Times

वांग यी ने सऊदी अरब और ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडलों से सामूहिक रूप से की मुलाकात

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 15 दिसंबर को पेइचिंग में सामूहिक रूप से सऊदी उप विदेश मंत्री वलीद अल-खुरैजी और ईरानी उप विदेश मंत्री अली बाघेरी कानी के साथ सामूहिक रूप से मुलाकात की। वे चीनी-सऊदी-ईरानी त्रिपक्षीय संयुक्त समिति की पहली बैठक में भाग लेने के लिए चीन आये ।

वांग यी ने त्रिपक्षीय संयुक्त समिति की पहली बैठक की पूर्ण सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि चीन हमेशा मध्य पूर्व के लोगों को स्वतंत्रता से विकास का रास्ता तलाशने का समर्थन करता है, क्षेत्रीय सुरक्षा के समाधान के लिए मध्य पूर्व के देशों की एकता और सहयोग का समर्थन करता है, और संबंधों में सुधार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सऊदी अरब और ईरान का समर्थन करता है।

वांग यी ने सऊदी अरब और ईरान के बीच संबंधों में सुधार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए तीन सुझाव दिए कि सुलह की रणनीतिक चुनाव का दृढ़ता से पालन किया जाए, संबंधों को सुधारने की प्रक्रिया को और आगे बढ़ाया जाए और बाहरी हस्तक्षेप ख़त्म किया जाए ।

वलीद अल-खुरैजी और अली बाघेरी कानी ने बैठक की मेजबानी के लिए चीन को धन्यवाद दिया और कहा कि सऊदी अरब और ईरान मध्य पूर्व के विकास में बड़ी भूमिका निभाने के लिए चीन का स्वागत और समर्थन करते हैं।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version