Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने जापान-चीन मैत्री समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की

March 24, 2025

वांग यी ने जापान-चीन मैत्री समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की

Japan-China Friendship Groups : स्थानीय समयानुसार 23 मार्च को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और केंद्रीय विदेश मामलों के कार्यालय के निदेशक वांग यी ने टोक्यो में सात जापान-चीन मैत्री समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसमें जापान-चीन मैत्री संसदीय लीग के अध्यक्ष और सत्तारूढ़ पार्टी के महासचिव हिरोयुकी मोरियामा, जापानी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन संघ के अध्यक्ष योहेई कोनो और जापान-चीन मैत्री संघ, जापान-चीन सांस्कृतिक आदान-प्रदान संघ, जापान-चीन आर्थिक संघ, जापान-चीन एसोसिएशन और जापान-चीन मैत्री हॉल के नेताओं ने भाग लिया।
वांग यी ने कहा कि आज विश्व एक सदी में न देखे गए बड़े परिवर्तन से गुजर रहा है, एकतरफा संरक्षणवाद बढ़ रहा है, आर्थिक वैश्वीकरण को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था तीव्र अराजकता की गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। पर चीन के विकास और पुनरुद्धार का अर्थ है विश्व की शांति शक्ति का विकास, स्थिरता कारकों का संवर्धन और विकास की गति का जारी रहना। वर्तमान परिस्थितियों में, करीबी पड़ोसियों और दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, चीन और जापान के लिए चीन-जापान संबंधों के मूल्य को फिर से पहचानना, चीन-जापान मैत्री के महत्व की पुष्टि करना, दोनों देशों के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को और मजबूत करना, मैत्रीपूर्ण नागरिक बलों को फिर से इकट्ठा करना और चीन-जापान संबंधों के निरंतर, स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना आवश्यक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें