Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने रूसी विदेश मंत्री से की मुलाकात

October 16, 2023

वांग यी ने रूसी विदेश मंत्री से की मुलाकात

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 16 अक्तूबर को पेइचिंग में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। इस दौरान, वांग यी ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित “बेल्ट एंड रोड” पहल की 10वीं वर्षगांठ है, तीसरे “बेल्ट एंड रोड” अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंच शीघ्र ही आयोजित होने वाला है। इस मौके से लाभ उठाकर और व्यापक अंतरराष्ट्रीय आम सहमतियां प्राप्त होंगी और “बेल्ट एंड रोड” का सह-निर्माण उच्च गुणवत्ता वाले विकास के नए दौर में प्रवेश करेगा। 

वांग यी ने यह भी कहा कि चीन “बेल्ट एंड रोड” के संयुक्त निर्माण के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उच्च मूल्यांकन और समर्थन की सराहना करता है और इसमें भाग लेने के लिए रूस का स्वागत करता है, ताकि सामान्य विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए योगदान दिया जा सके। 

लावरोव ने कहा कि रूस-चीन द्विपक्षीय संबंध विकास की सकारात्मक गति बनाए रखते हैं। रूस चीन के साथ घनिष्ठ रणनीतिक संचार बनाए रखने और विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने के लिए तत्पर है। “बेल्ट एंड रोड” सभी पक्षों की सक्रिय भागीदारी के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है। “बेल्ट एंड रोड” का संयुक्त निर्माण यूरेशिया में आपसी लाभ वाले सहयोग को भी बढ़ावा देता है। राष्ट्रपति पुतिन चीन में राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मिलने और शिखर मंच में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं।

इसके अलावा, दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र, शांगहाई सहयोग संगठन और ब्रिक्स जैसे बहुपक्षीय ढांचे के तहत सहयोग को मजबूत करने पर रणनीतिक समन्वय किया। वांग यी के अनुसार, चीन ब्रिक्स तंत्र को दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए एक प्रमुख मंच बनाने के लिए अगले साल ब्रिक्स की रूस की घूर्णन अध्यक्षता का समर्थन करता है। 

चीनी और रूसी विदेश मंत्रियों ने फिलिस्तीन-इजरायल संघर्ष पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। वांग यी ने कहा कि चीन नागरिकों को नुकसान पहुंचाने वाली सभी कार्रवाइयों की निंदा करता है और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाली किसी भी प्रथा का विरोध करता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को कार्रवाई करने की जरूरत है और प्रमुख देशों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें