Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने 78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष से की मुलाकात

January 31, 2024

वांग यी ने 78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष से की मुलाकात

चीन हमेशा से वैश्विक शासन प्रणाली में संयुक्त राष्ट्र संघ के कोर स्थान का समर्थन करता है और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार अधिक सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में संयुक्त राष्ट्र महासभा का समर्थन करता है। संयुक्त राष्ट्र संघ इस साल “फ्यूचर समिट” की मेजबानी करेगा।

चीन शिखर सम्मेलन में मौजूदा प्रमुख और जरूरी वैश्विक मुद्दों के समाधान में व्यावहारिक प्रस्ताव पेश करने के प्रति उत्सुक है। डेनिस फ्रांसिस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ हमेशा एक चीन की नीति का पालन करता है और यूएन व बहुपक्षवाद का लंबे समय से समर्थन करने के लिए चीन सरकार का आभार करता है।

संयुक्त राष्ट्र संघ चीन द्वारा प्रस्तुत महत्वपूर्ण पहलों की सराहना करता है और चीन के साथ सहयोग को मजबूत करने व चुनौतियों का मुकाबला करने का इच्छुक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें