Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने चीन में स्थित अफ्रीकी राजदूतों से मुलाकात की

May 27, 2025

वांग यी ने चीन में स्थित अफ्रीकी राजदूतों से मुलाकात की

26 मई को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग में चीन स्थित अफ्रीकी राजदूतों से मुलाकात कर एक साथ “अफ्रीका दिवस” ​​मनाया। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक अफ्रीकी देशों के राजदूतों या अंतरिम प्रभारी तथा चीन में अफ्रीकी संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

वांग यी ने कहा कि इस वर्ष चीन-अफ्रीका सहयोग मंच की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ है और चीन-अफ्रीका संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पिछले सितंबर में चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन और अफ्रीका के लिए आधुनिकीकरण को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाने के लिए छह प्रस्ताव और “दस साझेदारी कार्य” पेश किए, जिसने चीन-अफ्रीका सहयोग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए एक नया खाका तैयार किया और नई प्रेरणा दी।

वांग यी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति जितनी अधिक अशांत और जटिल होती जाती है, चीन और अफ्रीका को उतनी ही अधिक एकता और सहयोग को मजबूत करना चाहिए। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी मानव जाति की प्रगति और विश्व सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध है। हम हमेशा की तरह अफ्रीकी देशों के न्यायोचित रुख का दृढ़ता से समर्थन करेंगे, अफ्रीका द्वारा झेले गए ऐतिहासिक अन्याय को प्रभावी ढंग से ठीक करेंगे, तथा अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बड़ी भूमिका निभाने में अफ्रीका का मजबूत समर्थन करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- Mahavir Jayanti Holiday: आज बैंक खुला या नहीं… इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक; यहां पढ़ें पूरी खबर     

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें