Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने ग्रेनेडा के विदेश मंत्री जोसेफ एन्डेल से भेंट की

September 6, 2023

वांग यी ने ग्रेनेडा के विदेश मंत्री जोसेफ एन्डेल से भेंट की

 

6 सितंबर को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग में ग्रेनेडा के विदेश मंत्री जोसेफ एन्डेल से भेंट की।
इस अवसर पर वांग यी ने कहा कि ग्रेनेडा कैरिबियन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण देश है, जो चीन के मैत्रीपूर्ण सहयोग साझेदार भी है। राजनयिक संबंधों की बहाली के बाद से चीन और ग्रेनेडा हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, समानता से एक दूसरे का व्यवहार करते हैं। दोनों देशों के संबंध दिन-ब-दिन परिपक्व बन रहे हैं।

चीन ग्रेनेडा के एक-चीन सिद्धांत का पालन करने की सराहना करता है। चीन ग्रेनेडा की संप्रभुता, स्वतंत्रता और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करता है, और ग्रेनेडा को एक ऐसे विकास पथ की खोज में समर्थन देता है जो उसकी अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल हो। चीन दोनों देशों के बीच सहयोग की नई संभावनाएं खोलने के लिए ग्रेनेडा के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।

जोसेफ एन्डेल ने कहा कि चीन ने हमेशा ग्रेनेडा जैसे छोटे देश का पूरा सम्मान किया है और उसके साथ एक समान व्यवहार किया है, और ग्रेनेडा के आर्थिक विकास और लोगों की आजीविका में सुधार के लिए मूल्यवान सहायता प्रदान की है। ग्रेनेडा-चीन सहयोग में समृद्ध उपलब्धियां हासिल हुई हैं। ग्रेनेडा चीन के साथ संबंधों को महत्व देता है और एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करेगा और चीन का एक विश्वसनीय मित्र बनेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें