Site icon Dainik Savera Times

वांग यी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोनाथन पॉवेल से मुलाकात की

28 नवंबर को, सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और केंद्रीय विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के निदेशक वांग यी ने चीन की राजधानी पेइचिंग में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोनाथन पॉवेल से मुलाकात की। वांग यी ने कहा कि चीन और ब्रिटेन दोनों संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं और दोनों पर महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारियां हैं।

वर्तमान जटिल और अस्थिर अंतर्राष्ट्रीय स्थिति को देखते हुए, चीन और ब्रिटेन को रणनीतिक संचार बनाए रखना चाहिए, आपसी विश्वास बढ़ाना चाहिए और आवश्यक समन्वय को मजबूत करना चाहिए। हम आशा करते हैं कि ब्रिटेन चीन-ब्रिटेन संबंधों को दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य से देखेगा, चीन के विकास को तर्कसंगत और सौहार्दपूर्ण तरीके से देखेगा, चीन के प्रति सकारात्मक और व्यावहारिक नीति अपनाएगा, और उसी दिशा में चीन के साथ काम करेगा।

साथ ही वांग यी ने जापान से संबंधित मुद्दों पर चीन की सैद्धांतिक स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला और आशा व्यक्त की कि ब्रिटेन एक-चीन सिद्धांत का पालन करना जारी रखेगा और द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की उपलब्धियों की रक्षा के लिए चीन के साथ काम करेगा। पॉवेल ने इस बात पर जोर दिया कि चीन आज विश्व में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और ब्रिटिश लेबर पार्टी की सरकार चीन के साथ एक सुसंगत, स्थायी और रणनीतिक संबंध विकसित करने, सभी स्तरों पर नियमित संवाद को और मजबूत करने और फलदायी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें- देशभर में रंगदारी कॉल्स से हड़कंप, ‘Lawrence Bishnoi gang’ के नाम पर 50 से ज्यादा लोगों को मिली धमकी

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version