Site icon Dainik Savera Times

वांग यी ने निकारागुआ के राष्ट्रपति के सलाहकार लौरेयानो से की भेंट

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और केंद्रीय वैदेशिक कार्य समिति के कार्यालय के निदेशक वांग यी ने 11 फरवरी को पेइचिंग में निकारागुआ के राष्ट्रपति के निवेश ,व्यापार व अंतरराष्ट्रीय सहयोग सलाहकार लौरेयानो आर्टेगा से भेंट की ।

वांग यी ने कहा कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की बहाली के एक साल से अधिक समय में दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन तहत विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग तेजी से आगे बढ़ रहा है ,जो चीन लैटिन अमेरिका सम्बन्धों में अग्रसर है ।तथ्यों से साबित है कि चीन और निकारागुआ के राजनयिक संबंधों की बहाली ऐतिहासिक धारा और दोनों देशों की जनता के हितों से मेल खाती है ,जो दोनों देशों के संबंधों के सर्वांगीण विकास के लिए अधिक शानदार अध्याय जोड़ेगा ।

रौरेयाना ने बताया कि निकारागुआ चीनी पक्ष द्वारा राष्ट्रीय संप्रभुता और अखंडता की सुरक्षा करने और बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करने का डटकर समर्थन करता है ।निकारागुआ चीन द्वारा प्रस्तुत बेल्ट एंड रोड पहल ,वैश्विक विकास पहल और वैश्विक सुरक्षा पहल का समर्थन करता है ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version