Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने स्वीडन की विदेश मंत्री और ब्लैक स्टोन ग्रुप के प्रमुख से अलग-अलग तौर पर भेंट की

October 17, 2025

वांग यी ने स्वीडन की विदेश मंत्री और ब्लैक स्टोन ग्रुप के प्रमुख से अलग-अलग तौर पर भेंट की

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 16 अक्तूबर को पेइचिंग में अलग-अलग तौर पर स्वीडन की विदेश मंत्री मारिया मल्मर स्टनर्गार्ड और अमेरिकी ब्लैक स्टोन ग्रुप के बोर्ड अध्यक्ष स्टीफन श्वार्ज़मैन से भेंट की। स्टनर्गार्ड के साथ वार्ता करते समय वांग यी ने कहा कि वर्तमान वर्ष चीन-स्वीडन राजनयिक सम्बंध की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग और नरेश कार्ल सोलहवें गुस्ताफ ने एक दूसरे को बधाई संदेश भेजा और दोनों देशों का व्यावहारिक सहयोग गहराकर द्विपक्षीय सम्बंध निरंतर आगे बढ़ाने पर सहमति बनायी।

चीन स्वीडन के साथ दोनों देशो के राष्ट्राध्यक्षों की समानता लागू करने का उत्सुक है। चीन स्वीडन के प्रति मुक्त वीजा नीति लागू करने को तैयार है। उम्मीद है कि स्वीडन चीन-यूरोपीय संघ सम्बंध के स्वस्थ विकास के लिए रचनात्मक भूमिका निभाएगा।स्टनर्गार्ड ने बताया कि स्वीडन पारस्परिक सम्मान के अनुसार चीन के साथ वार्तालाप मजबूत कर पारस्परिक विश्वास बढ़ाना और मतभेद का समुचित निपटारा करना चाहता है। स्वीडन दृढ़ता से मुक्त व्यापार व्यवस्था का समर्थन करता है।

ब्लैक स्टोन ग्रुप के अध्यक्ष स्टीफन श्वार्ज़मैन के साथ बातचीत में वांग यी ने कहा कि चीन-अमेरिका सम्बंध विश्व में सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय सम्बंध हैं। शांतिपूर्ण सहअस्तित्व मूल बॉटम लाइन है, जिसका पालन किया जाना है। समानता, सम्मान और परस्पर लाभ व्यवहार करने का सही तरीका है। अलग करना व्यावहारिक विकल्प है। मुकाबला करने से दोनों हार जाएंगे। दोनों पक्षों को प्रभावकारी संवाद कर मतभेद का समुचित समाधान करना चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें