Site icon Dainik Savera Times

वांग यी ने कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की

Wang Yi met with Deputy Prime Minister of Cambodia

Wang Yi met with Deputy Prime Minister of Cambodia

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 28 दिसंबर को चीन के युन्नान प्रांत में कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री प्राक सोखोन्न के साथ मुलाकात की। इस मौके पर वांग यी ने कहा कि चीन और कंबोडिया के बीच मित्रता अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में हुए परिवर्तन की परीक्षा में खरी उतर चुकी है, फिर भी मजबूत और स्थिर है। चीन कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा तनाव पर बड़ा ध्यान देता है और शांति वार्ता बढ़ाने का प्रयास करता है। विभिन्न पक्षों के समान प्रयास में कंबोडिया और थाईलैंड की सेनाओं ने युद्धविराम समझौता संपन्न किया। यह शांति बहाल करने की दिशा में अहम कदम है। चीन इस पर बधाई देता है। युद्धविराम दोनों देशों की समान इच्छा और क्षेत्रीय देशों की आम प्रतीक्षा के अनुरूप है।

वांग यी ने कहा कि युद्धविराम ने शांति फिर से बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। दोनों पक्षों को स्थाई युद्धविराम बढ़ाकर सामान्य आदान-प्रदान बहाल करने के साथ आपसी विश्वास फिर से बनाना चाहिए, ताकि द्विपक्षीय संबंधों में सुधार हो सके और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता की रक्षा की जा सके। चीन आसियान द्वारा आवश्यक भूमिका निभाने का समर्थन करता है और आसियान के पर्यवेक्षक दल को सहायता देना चाहता है। चीन सीमांत क्षेत्र में बेघर लोगों का पुनर्वास करने के लिए कंबोडिया को मानवीय सहोयता देगा।

वहीं, प्राक सोखोन्न ने कहा कि कंबोडिया चीन की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा करता है। चीन और विभिन्न पक्षों के समान प्रयास में कंबोडिया और थाईलैंड की सेनाओं ने युद्धविराम समझौता संपन्न किया। कंबोडिया आशा करता है कि वर्तमान त्रिपक्षीय बैठक स्थाई शांति के पुनर्निर्माण में योगदान देगी। दोनों पक्षों ने चीन-कंबोडिया संबंधों पर भी विचार-विमर्श किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version