Site icon Dainik Savera Times

वांग यी ने थाईलैंड के विदेश मंत्री प्रामुदविनाई से भेंट की

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 19 अगस्त को पेइचिंग में कार्य यात्रा पर आये थाईलैंड के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री डोन प्रामुदविनाई से भेंट की। वांग यी ने कहा कि चीन और थाईलैंड एक परिवार के जैसे हैं ।चीन थाईलैंड के साथ चीन-थाईलैंड साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ा कर मिलकर चुनौती का सामना करना चाहता है।

चीन आसियान समुदाय के निर्माण का समर्थन जारी रखेगा ,आसियान के केंद्रीय स्थान का समर्थन करता है और आसियान के सदस्य देशों के साथ दक्षिण चीन सागर में कार्रवाइयों के मापंदड पर सलाह मशविरे में तेजी लाने को तैयार है ।
वांग यी ने बल दिया कि विभिन्न देशों को इस क्षेत्र में बाहरी शक्ति का गुट-मुकाबला छेड़ने ,शीतयुद्ध विचार को उकसावा देने और बड़ी कोशिशों से प्राप्त शांति व स्थिरता को बर्बाद करने के प्रति सतर्क रहना चाहिए। दोन प्रामुदविनाई ने बताया कि थाईलैंड चीन के साथ पारस्परिक लाभ वाले सहयोग गहराकर समान विकास पूरा करने को तैयार है ।

साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version