Site icon Dainik Savera Times

वांग यी ने अरब संसद के अध्यक्ष से मुलाकात की

 

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 29 अगस्त को पेइचिंग में अरब संसद के अध्यक्ष अदेल बिन अब्दुल रहमान अल असूमी से मुलाकात की। इस दौरान, वांग यी ने कहा कि चीन अरब देशों के साथ दृढ़ता से एक-दूसरे का समर्थन करना, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करना और सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान व आपसी सीख को तेज करना चाहता है।

उन्होंने ब्रिक्स तंत्र का आधिकारिक सदस्य बनने पर मिस्र, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को बधाई दी।
वांग यी ने बल देते हुए कहा कि मध्य पूर्व का भविष्य और नियति इस क्षेत्र के देशों और लोगों के हाथों में होनी चाहिए। चीन फ़िलिस्तीन मुद्दे के शीघ्र, न्यायसंगत और उचित समाधान का समर्थन करता है।

मुलाकात में असूमी ने कहा कि अरब पक्ष चीन को एक विश्वसनीय रणनीतिक साझेदार मानता है, राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित महत्वपूर्ण पहलों की श्रृंखला की अत्यधिक सराहना और समर्थन करता है, और अरब-चीन संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version