Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने यूएई के राष्ट्रपति के चीन मामलों के विशेष दूत से मुलाकात की

December 14, 2025

वांग यी ने यूएई के राष्ट्रपति के चीन मामलों के विशेष दूत से मुलाकात की

इंटरनेशनल डेस्क: स्थानीय समयानुसार 13 दिसंबर को, सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति के चीन मामलों के विशेष दूत खालदून खलीफा अल मुबारक से मुलाकात की।
वांग यी ने कहा कि चीन संयुक्त अरब अमीरात का एक विश्वसनीय और भरोसेमंद दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदार है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान के बीच की मित्रता और आपसी विश्वास चीन-संयुक्त अरब अमीरात संबंधों के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक गारंटी प्रदान करते हैं। संयुक्त अरब अमीरात के साथ चीन के संबंधों का विकास, सभी देशों के बीच समानता के सिद्धांत के प्रति चीन की निरंतर प्रतिबद्धता और विकासशील देशों के लिए उसके अटूट समर्थन को दर्शाता है। चीन का विकास और वृद्धि विश्व शांति के लिए काम करने वाली शक्तियों में वृद्धि, ग्लोबल साउथ में वृद्धि और वैश्विक स्थिरता में योगदान देने वाले कारकों में वृद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं।

वांग यी के अनुसार वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में, चीन संयुक्त अरब अमीरात के साथ उच्च स्तरीय आदान-प्रदान बनाए रखने, रणनीतिक पारस्परिक विश्वास को बढ़ाने, दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हासिल की गई महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने और चीन-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए इच्छुक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें