Site icon Dainik Savera Times

वांग यी ने चीनी कूटनीति के छह प्रमुख बिंदुओं को रेखांकित किया

9 जनवरी को, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 2023 अंतर्राष्ट्रीय स्थिति और चीनी कूटनीति संगोष्ठी को संबोधित किया, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में महत्वपूर्ण बदलाव और चीनी आधुनिकीकरण में ठोस प्रगति पर प्रकाश डाला गया।

साल 2023 में चीनी कूटनीति ने एक मजबूत देश में योगदान देने, राष्ट्रीय पुनरुत्थान के लिए अनुकूल माहौल बनाने और वैश्विक शांति और न्यायसंगत विकास को बढ़ाने में प्रगति की। वांग यी ने चीनी कूटनीति के छह प्रमुख बिंदुओं को रेखांकित किया:

  1. चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की कूटनीति शानदार रही, जिसने चीनी विशेषताओं के साथ प्रमुख देश की कूटनीति में सफल मील का पत्थर खड़ा किया।
  2. मानवता के लिए साझा भविष्य वाले समुदाय के निरंतर निर्माण को आगे बढ़ाया, जिसने मानव जाति के भविष्य के लिए नई जान फूंकी।
  3. बेल्ट एंड रोड पहल पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ, जिसने इस पहल को गुणवत्तापूर्ण विकास के एक नए युग में आगे बढ़ाया।
  4. ब्रिक्स प्रणाली का ऐतिहासिक विस्तार हुआ, जिसने विकासशील देशों के बीच एकता और सहयोग को बढ़ावा दिया।
  5. चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ, जिसने पड़ोसी देशों के बीच सहयोग के लिए एक नया मंच स्थापित किया।
  6. सऊदी अरब और ईरान के बीच ऐतिहासिक सुलह को बढ़ाया, जिसने राजनीतिक संघर्ष समाधान के लिए एक नई मिसाल कायम की।
    (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Exit mobile version