Site icon Dainik Savera Times

वांग यी ने फिनलैंड की विदेश मंत्री के साथ फोन पर बात की

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 6 जनवरी की रात निमंत्रण पर फिनलैंड की विदेश मंत्री एलिना वाल्टोनन के साथ फोन पर बात की। वांग यी ने कहा कि चीन-फिनलैंड सम्बंध सामाजिक व्यवस्थाओं के अंतर को पार कर अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति के बदलाव के कसौटी पर खरे उतरे हैं और स्थिर विकास का रुझान बना हुआ है, जिसका मूल कारण है कि दोनों पक्ष हमेशा पारस्परिक सम्मान, समानता और पारस्परिक लाभ पर कायम रहते हैं।

चीन फिनलैंड के साथ विकास रणनीति के जुड़ाव को मजबूत कर ऊर्जा परिवर्तन, चक्रीय अर्थव्यवस्था, एआई, हरित पर्यवारण संरक्षण, सिल्वर हेयर्ड इकॉनमी आदि क्षेत्रों का सहयोग बढ़ाने, मिलकर मुक्त व्यापार की सुरक्षा करने और आर्थिक भूमंडलीकरण का समर्थन करने को तैयार है ताकि समान विकास व समृद्धि पूरी की जाए। वांग यी ने कहा कि चीन यूरोपीय संघ सम्बंध की मुख्य धारा में सहयोग होना चाहिए, जिस का सही रूप साझेदारी है।

उम्मीद है कि फिनलैंड सकारात्मक भूमिका निभाकर चीन से विवेकपूर्ण वार्तालाप कर मतभेद दूर करने के लिए कदम बढ़ाएगा। वाल्टोनन ने कहा कि फिनलैंड-चीन सम्बंध का दीर्घकाल तक स्थिर विकास बना रहा है। फिनलैंड मुक्त व्यापार का समर्थन करता है। ईयू और चीन जलवायु तथा ऊर्जा आदि क्षेत्रों में अहम साझेदार हैं और रचनात्मक साझेदारी बनाए रखना बहुत अहम है। फिनलैंड इसके लिए सक्रियता से भूमिका निभाने को तैयार है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version