Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने फिलिस्तीनी विदेश मंत्री से फोन पर की वार्ता

October 24, 2023

वांग यी ने फिलिस्तीनी विदेश मंत्री से फोन पर की वार्ता

23 अक्तूबर को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने फिलिस्तीनी विदेश मंत्री रियाद अल-मलिकी से फोन पर बातचीत की। अल-मलिकी ने फ़िलिस्तीन के रूख का परिचय दिया, और न्याय को कायम रखने, स्पष्ट और मजबूत आवाज उठाने, फ़िलिस्तीनी लोगों के साथ दृढ़ता से खड़े होने और फ़िलिस्तीन को आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए चीन को धन्यवाद व्यक्त किया। फ़िलिस्तीन ने तत्काल युद्धविराम की मांग की है और कहा है कि जितनी जल्दी हो सके गाजा पट्टी पर राहत सामग्री भेजी जाए ताकि घायलों का इलाज किया जा सके। उन्हें आशा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की मदद से फ़िलिस्तीनी समस्या को मूल कारणों से हल किया जाएगा और एक स्वतंत्र देश की स्थापना की जा सकेगी।

वांग यी ने कहा कि चीन फिलिस्तीन, विशेषकर गाजा के लोगों की कठिन स्थिति के प्रति गहरी सहानुभूति रखता है। चीन नागरिकों को नुकसान पहुंचाने और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाली कार्यवाहियों की कड़ी निंदा और विरोध करता है। चीन गाजा के लोगों की सबसे बुनियादी जीवन स्थितियों को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल युद्धविराम और युद्ध को समाप्त करने का आह्वान करता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को व्यवहारिक रूप से अपनी ज़िम्मेदारियां निभानी चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। क्षेत्र के बाहर के देशों, विशेषकर प्रमुख शक्तियों को वस्तुनिष्ठता और निष्पक्षता बरकरार रखनी चाहिए और संकट को कम करने के लिए रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

वांग यी ने यह भी कहा कि चीन ने फिलिस्तीनी राष्ट्रीय सत्ताधारी संस्था और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के माध्यम से आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान की और गाजा लोगों की जरूरतों के आधार पर चीन लगातार सामग्री सहायता प्रदान करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें