Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

उन्हें वापस चाहते हैं : तेल अवीव में प्रदर्शनकारी कर रहे हमास के कब्जे से बंधकों की रिहाई की मांग

October 22, 2023

उन्हें वापस चाहते हैं : तेल अवीव में प्रदर्शनकारी कर रहे हमास के कब्जे से बंधकों की रिहाई की मांग

तेल अवीव: पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों इजरायलियों को शनिवार को तेल अवीव की सड़कों पर प्रदर्शन करते देखा गया और उन्होंने दुनिया भर के लोगों से उन लोगों को वापस लाने में मदद करने का आग्रह किया, जिन्हें 7 अक्टूबर से हमास ने बंधक बना रखा है।दो भाई-बहन, ओलिवर और अनिया को अपनी चचेरी बहन शेरोन कोनियो अलोनी (35), उनके पति डेविड कोनियो (38) और उनके बच्चों एमिया अलोनी (5), कोनियो एमा (3) और यूली कोनियो (3) की रिहाई की मांग करते हुए तख्तियां पकड़े देखा गया। .

अपने गालों पर आंसू बहाते हुए ओलिवर और अनिया ने आईएएनएस को बताया कि वे चाहते हैं कि सरकार, नागरिक समाज और दुनियाभर के लोग उनके परिवार के सदस्यों को जीवित वापस लाने में मदद करें।इसी तरह के दृश्य शबाथ के दिन तेल अवीव के म्यूजियम स्क्वायर में देखे गए, जहां कई लोग हमास की कैद से बंधकों की रिहाई के लिए प्रार्थना कर रहे थे।गुस्साए पुरुष और महिलाएं हमास द्वारा निदरेष लोगों की अमानवीय हत्याओं और अपहरण पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए भी देखे गए।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें