Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका रवाना होने से कुछ घंटों पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने चीन यात्र की घोषणा की

October 22, 2023

अमेरिका रवाना होने से कुछ घंटों पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने चीन यात्र की घोषणा की

कैनबरा: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करने के लिए अमेरिका रवाना होने से कुछ घंटों पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने नवंबर की शुरुआत में चीन का दौरा करने की घोषणा की।अल्बनीज के कार्यालय ने बताया कि चीन ऑस्ट्रेलियाई वाइन पर लगाए गए शुल्क की समीक्षा करने पर सहमत हो गया है। इन शुल्क के कारण 2020 के बाद से वाइन निर्माताओं के सबसे बड़े निर्यात बाजार के साथ व्यापार प्रभावी रूप से अवरुद्ध हो गया है।अल्बनीज चार नवंबर से सात नवंबर तक बीजिंग एवं शंघाई की यात्र करेंगे और वह सात साल में चीन का दौरा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इस यात्र के दौरान वह चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली किंग से बीजिंग में मुलाकात करेंगे और इसके बाद शंघाई में ‘चीन अंतरराष्ट्रीय आयात प्रदर्शनी’ में शामिल होंगे।

अल्बनीज ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं चीन की यात्र करने के लिए उत्साहित हूं। यह एक स्थायी और लाभकारी संबंध स्थापित करने की दिशा में अहम कदम होगा।’’ उन्होंने कहा कि मजबूत कारोबार से दोनों देशों को लाभ होता है।अल्बनीज की अमेरिका की यात्र 23 अक्टूबर को शुरू होगी। वह 26 अक्टूबर तक वहां रहेंगे। वह अपनी चीन यात्र के बाद 15 नवंबर से 17 नवंबर तक सैन फ्रांसिस्को में एशिया-प्रशांत आíथक सहयोग नेताओं के मंच में भाग लेने के लिए पुन: अमेरिका आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें