Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग और विदेशी दोस्तों के बीच गर्मजोशी भरे पल

December 30, 2024

शी चिनफिंग और विदेशी दोस्तों के बीच गर्मजोशी भरे पल

विदेश : देशों के बीच सम्बंध लोगों के बीच मित्रता में निहित हैं। वर्ष 2024 में, जो बीतने वाला है, समुद्र के पार उड़ती हुई चिट्ठियाँ, पुराने दोस्त और नए दोस्त एक-दूसरे को जान रहे हैं… इसी क्रम में चीनी राष्ट्राध्यक्ष और उनके विदेशी मित्रों के गर्मजोशी भरे पलों को रिकॉर्ड किया गया। इसी साल 4 जनवरी को अमेरिकी मित्र सारा लैंडी को चीनी राष्ट्रपति का जवाबी पत्र मिला। पत्र में, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सारा लैंडी की इस आशा का जवाब दिया कि मस्कटाइन हाई स्कूल के छात्र चीन में आदान-प्रदान में भाग लेंगे, और इस परियोजना में भाग लेने के लिए छात्रों का स्वागत किया।

2023 में अमेरिका का दौरा करते समय, अमेरिकी मैत्री समूहों के संयुक्त स्वागत भोज में भाग लेने पर शी चिनफिंग ने कहा कि हालांकि दोनों देशों के इतिहास, संस्कृतियां, सामाजिक व्यवस्था और विकास पथ अलग-अलग हैं, उनके लोग दयालु और मिलनसार हैं, अपनी मातृभूमि से प्यार करते हैं , अपने परिवारों से प्यार करते हैं, अपने जीवन से प्यार करते हैं और एक-दूसरे के प्रति अच्छा प्रभाव और रुचि है। यह लोगों का दो-तरफा प्रयास है जिसने चीन-अमेरिका सम्बंधों को बार-बार निचले स्तर से वापस सही रास्ते पर लाया है।

चीन और अमेरिका के लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी के बीच आदान-प्रदान का विस्तार करने के लिए शी चिनफिंग ने उस दिन घोषणा की कि चीन अगले पांच वर्षों में 50 हजार अमेरिकी किशोरों को आदान-प्रदान और अध्ययन के लिए चीन आने के लिए आमंत्रित करने को तैयार है। इस साल जुलाई में शी चिनफिंग में आमंत्रण पर कजाकिस्तान की राजकीय यात्रा की। राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से यह पड़ोसी देश की उनकी पांचवीं यात्रा है। नए चरण में प्रवेश कर रहे चीन-कजाकिस्तान सम्बंधों  ने लोगों से लोगों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में एक नया उछाल लाया है। कजाकिस्तान की यात्रा से पहले स्थानीय मीडिया द्वारा प्रकाशित एक हस्ताक्षरित लेख में शी चिनफिंग ने विशेष रूप से कजाकिस्तान के उन दोस्तों का उल्लेख किया है जिन्होंने चीन-कजाकिस्तान दोस्ती में योगदान दिया है।

 2024 चीन और ब्राज़ील के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। शी चिनफिंग ने आमंत्रण पर ब्राज़ील की राजकीय यात्रा की। स्वागत समारोह में ब्राजीलियाई सोप्रानो मारिलिया वर्गास ने चीनी भाषा में “माई मदरलैंड” गाकर चीन के प्रति मैत्रीपूर्ण भावना व्यक्त की। अपनी ब्राज़ील यात्रा के दौरान, शी चिनफिंग ने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले मुझे ब्राज़ील के विभिन्न क्षेत्रों के मैत्रीपूर्ण लोगों के कई पत्र मिले, ये पत्र ब्राज़ील के लोगों की चीन-ब्राज़ील मित्रता की सराहना और दोनों देशों के बीच मित्रता को गहरा करने की उनकी अपेक्षा से भरे हैं, जिसने मुझे गहराई से प्रभावित किया है। 

2024 विदेशी देशों के साथ मित्रता के लिए चीनी पीपुल्स एसोसिएशन की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ भी है। लगभग 100 देशों के 300 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मित्र प्रासंगिक स्मारक गतिविधियों में भाग लेने के लिए चीन आए। शी चिनफिंग दोस्ती के बारे में बात करने के लिए पेइचिंग में सभी के साथ एकत्र हुए।

शी चिनफिंग ने कहा कि लोगों से लोगों की कूटनीति लोगों से लोगों की मित्रता बढ़ाने और देशों के बीच सम्बंधों के विकास को बढ़ावा देने का बुनियादी काम है। चीन दिल से दिल की दोस्ती बनाने, लगातार चीन-विदेशी लोगों के बीच दोस्ती को गहरा करने और संयुक्त रूप से हमारी भावी पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए दुनिया भर के दोस्तों के साथ काम करने को तैयार है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें