Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान के चुनाव परिणामों पर करीब से नजर रख रहे हैं:अमेरिका

February 16, 2024

पाकिस्तान के चुनाव परिणामों पर करीब से नजर रख रहे हैं:अमेरिका

‘‘ हम चिंतित हैं और पाकिस्तान से मिल रहीं डराने धमकाने, मतदाताओं के दमन और इसी प्रकार की अन्य खबरों पर अपनी चिताएं साझा करते हैं और इस पर करीब से नजर रख रहे हैं। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा,‘‘ मतों की गिनती अब भी जारी है, अंतरराष्ट्रीय निगरानीकर्ता अब भी मतगणना पर नजर बनाए हुए हैं।

भारतीय अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने विदेश मंत्रालय से विजेता को मान्यता देने में देरी करने का आग्रह किया है। कृष्णमूर्ति चीन मामले पर एक समिति के सह-अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने सदन में कहा, ‘‘मैं उन खबरों को लेकर बेहद चिंतित हूं जिनमें कहा जा रहा है कि,

पाकिस्तानी सेना बृहस्पतिवार को हुए चुनाव के परिणाम को पलटने के लिए वोट में हेराफेरी कर रही है और हिंसा को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के चुनाव के परिणाम वहां की जनता की इच्छा को परिलक्षित करने वाले होने चाहिए न कि सेना के। यह सुनिश्चित करने की सख्त जरूरत है कि हर वोट की गिनती निष्पक्ष और सटीक हो तथा हिंसारुके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें